गाजीपुर, जनवरी 6 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में सीवर पाइपलाइन निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। स्थानीय निवासी जियाउद्दीन अहमद ने जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के आधार पर उठाया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया के नेतृत्व में समिति ने सलेमपुर रोड, तहसील गेट, ट्रॉमा सेंटर और ईदगाह तक बिछाई गई पाइपलाइन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रारंभिक जानकारी एकत्र की गई। समिति के अन्य दो सदस्य अनुपस्थित रहे और अगले चरण में अभियंता की उपस्थिति में कार्य की गुणवत्ता, माप और तकनीकी सत्यापन किया जाएगा। नायब तहसीलदार ने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता पाई गई, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी...