इंदौर, मार्च 2 -- इंदौर में सीवर टैंक सफाई के दौरान सोमवार को निगम के दो कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत हो गई। दोनों सफाई कर्मी देवी अहिल्या बाई होलकर फल सब्जी मंडी मार्केट के सामने काम में जुटे थे। टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकट्टा ने बताया कि 'सीवर क्लीनिंग मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद मशीन का एक पाइप टूटकर चैंबर में जा गिरा था। इस दौरान एक कर्मी पाइप को निकालने के लिए सीवर में कूदा मगर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया। इसके बाद दूसरा सफाई कर्मी उसे बचाने के लिए सीवर में कूदा मगर और वह भी बेहोश हो गया।' अतिरिक्त पुलिस उपायु...