आगरा, दिसम्बर 22 -- छत्ता जोन स्थित दरेसी क्षेत्र की मंगोडे वाली गली में सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे गली में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क धंसने से लगभग दो मीटर गहरा और करीब पांच मीटर लंबा गड्ढा बन गया। स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी। मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद राकेश जैन और रवि माथुर ने घटना की जानकारी नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को दी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेश पर सहायक अभियंता जीवेक, जलकल विभाग और शहर में सीवर व्यवस्था देख रही निजी कंपनी बीएटेक वबाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया सीवर लाइन के चोक होने से चैंबर टूट गया था, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। इसके बाद वबाग कंपनी के अधिकारियों...