हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- :::::बोले :::: - बेलवाल मार्केट में नहीं परा हुआ डक्ट बनाने का कार्य- बाद में शुरू हुआ काम पूरा होने की कगार पर- व्यापारियों ने बोला अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा काम- बाजार में आ रहे ग्राहकों को हो रही दिक्कतेंकॉमन इंट्रो::शहर के मुख्य बाजार में पिछले 5 महीनों से चल रहा सीवर डक्ट निर्माण कार्य स्थानीय व्यापारियों और जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। निर्माणदायी संस्था की खराब प्लानिंग और कछुआ चाल के कारण न केवल बाजार का व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि खुली नालियों से निकले नुकीले सरिए किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस विडंबना यह है कि बिना पूर्व सर्वे के खुदाई कर दी गई और अब बिजली के ट्रांसफार्मर को बाधा बताकर बेलवाल मार्केट में काम ठप कर दिया गया है। वही...