फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर की सूबेदार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। कॉलोनी की कई गलियों में गंदा पानी जमा है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकलते समय गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से यह समस्या बनी है। सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी सड़कों पर फैल जाता है और कई दिनों तक निकासी नहीं हो पाती। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। राहुल नामक निवासी ने बताया कि कई बार निगम में शिकायत की, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। कर्मचारी आते हैं, थोड़ी सफाई कर जाते हैं और कुछ दिन बाद फिर वही हाल हो जाता है। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.