गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नाला और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। इंदिरापुरम में तीन दिन से नाले और सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि राजेंद्र नगर में सीवर का पानी घरों में भी भरने लगा है। राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पीसी मिश्रा ने बताया कि करीब छह माह से सीवर लाइन की सफाई नहीं हुई है, जिससे ओवरफ्लो की समस्या होने लगी है। स्थिति यह है कि इलाके के निचले घरों में सीवर का पानी भरने लगा है। इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में भी सीवर और नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय निवासी महेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नालों पर बने रैंप को तोड़ा गया था, जिसका म...