अयोध्या, मई 23 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर में सीवर लाइन की पाइप डालने के लिए काम कर रहे ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को मुसीबत में डाल रहा है। ठेकेदार सीवर का चैंबर बनाने के लिए गहरा और चौड़ा गड्ढा खोदने के बाद कई-कई दिनों तक काम बंद रखते हैं, जिससे राहगीरों के साथ क्षेत्रीय लोगों को भी धूल और गंदगी के साथ गाडि़यों से चलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मीसागर वार्ड के मेवातीपुरा मोहल्ले में सड़क के बीच गहरा गड्ढा खोदने के बाद उसे कई दिनों से खुला रखा गया है जिससे मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- सरांय फाटक समेत कई मोहल्लों में जल निकासी व्यवस्था चरमराई, लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी रात में बिजली न रहने से जानवर और अंजाने में राहगीर चोटहिल हो रहे हैं। हर समय लोगों की जान को खत...