जौनपुर, मार्च 3 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नरहन इलाके में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क के पुनर्निर्माण में लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने अवर अभियंता अनुराग को घेरकर सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। रहवासियों ने कहा कि सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़क का पैचवर्क बेहद घटिया तरीके से किया गया। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद गड्ढे पड़ गए। सतह उखड़ने लगी और जगह-जगह दलदल जैसी हालत बन गई। लोगों ने ठेकेदार तथा संबंधित विभाग पर गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान अवर अभियंता ने अनियमितता स्वीकार की और भरोसा दिया कि सड़क पूरी तरह दुरुस्त कराई जाएगी। उन्होंने समयसीमा बताते हुए कहा कि 6 मार्च तक मरम्मत और सुधार का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगरपंचायत अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.