फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-19 में सीवर की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की मौत के बाद कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। सेक्टर-19 स्थित एक मकान के सामने सीवर की सफाई के दौरान कर्मचारी मैनहोल में गिर गया। बताया गया कि मैनहोल में गैस बनने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक और सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस से मौत, जहरीली गैस से चक्कर खाकर नीचे जा गिरा; तीन दिन में तीसरा हादसा बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद में हाल के वर्षों...