गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मानसून के दौरान सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्याओं को रोकने के लिए गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से प्रमुख सीवर लाइनों और संवेदनशील स्थानों पर सेंसर लगवाए जा रहे हैं। ये सीवर नेटवर्क की वास्तविक समय में निगरानी करेंगे। यह सेंसर आईआईटी गांधीनगर के स्टार्टअप एआईआरइएसक्यू के सहयोग से लगवा रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया के मुताबिक इन सेंसरों के माध्यम से सीवर लाइन में जलस्तर बढ़ने, अवरोध उत्पन्न होने या ओवरफ्लो की संभावना होने पर नियंत्रण कक्ष को तुरंत अलर्ट प्राप्त होगा। इससे समय रहते मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जा सकेगा। नगर निगम शहर की स्वच्छता एवं सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल और स्मार्ट तकनीकों का उपयोग बढ़ा रहा है। सेंसर आधारित यह प्रणाली न केवल सीवर ओवरफ्...