गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसाइटी में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। इससे अपने फ्लैट तक आने जाने में भी निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एओए अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से सोसाइटी में बनी हुई है। इससे स्थानीय निवासियों को कई तरह की दिक्कत आ रही है। परिसर में कई स्थानों तक गंदा पानी पहुंच गया है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। उनका कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत करने पर बताया जाता है कि एसटीपी प्लांट खराब होने से यह समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...