मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने रविवार को चक्कर मैदान स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनहित में किये जा रहे कामों को साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास, परिवहन पर गंभीरता से काम किये जा रहे हैं। जाम की समस्या पर 12 मार्च को प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर मंथन होगा। हर अनुमंडल में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की जाएगी।स्मार्ट सिटी अंतर्गत हो रहे सीवरेज लाइन के काम पर आयुक्त ने चिंता जतायी। कहा कि गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उनकी जानकारी में है कि हाल के दिनों में सीवरेज लाइन धंस रही है। नगर आयुक्त को इसकी जांच का निर्देश दिया गया है। इसके निर्माण की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से करायी जाएगी। रिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.