हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। विभिन्न योजनाओं के लिए खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं होने से दिक्कत का कारण बन गई हैं। बारिश के दौरान सड़कें बदहाल होने से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लगातार बारिश होने पर लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। हल्द्वानी में सीवरेज, पेयजल के साथ ही अन्य योजनाओं के लिए गलियां और सड़कें खोदी गई हैं। अभी तक कई जगह इनका पुनर्निर्माण नहीं किया जा सका है। जिससे अब बारिश होने पर इनके हालात बदहाल हो रहे हैं। गलियों में कीचड़ बनने के साथ ही सड़क धंसने से गड्ढे बन गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...