हाजीपुर, अप्रैल 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष सोमवार को डीएम वर्षा सिहं की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों की बिंदुवार एवं गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गंगा तटों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। आगामी मॉनसून में वाया नदी, गंडक नदी और गंगा नदी सहित गंगा के अन्य सहायक नदियों के तट पर वृहद स्तर पर वृक्षणरोपण कराने का निणर्य लिया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा मोक्ष धाम निर्माण के संबंध में समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में ...