धनबाद, जुलाई 11 -- शहर के ड्रेन से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए बनी 518 करोड़ की सीवरेज-ड्रेनेज योजना कई जगहों पर जमीन के अभाव में महीनों से लटकी पड़ी थी। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर धनबाद नगर निगम को पतराकुल्ही, बस्ताकोला और केशलपुर मौजा में 50-50 डिसमिल जमीन नि:शुल्क ट्रांसफर की गई। जमीन मिलने से इस योजना को धरातल पर उतारने के प्रयास में तेजी आएगी। सीवरेज-ड्रेनेज योजना के तहत शहर में पांच जगहों पर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जाएगा। एसटीपी में ड्रेन को जोड़ने के लिए आइएंडडी (इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन) स्टेशन बनाने के लिए निगम को तीन जगहों पर जमीन की जरूरत थी। धनबाद नगर निगम ने जमीन के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। इसी आधार पर डीसी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जमीन ट्रांसफर कर दी। इसमें पतराकुल्ही मौ...