घाटशिला, दिसम्बर 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मास्टर प्लान के तहत निकाय क्षेत्र में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सर्वेक्षण कार्य मंगलवार को शुरू कर दिया गया है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के नालों से निकलने वाले गंदे और दूषित पानी का उपचार करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जल निकायों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। मौके पर नगर प्रशासक मोटाय बानरा की उपस्थिति में सर्वेक्षण कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति और कार्यान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, मीता राय समेत ज़ुडको मार्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.