मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के आसपास के सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम और जांच घरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार के निर्देश पर सील सभी नर्सिंग होम के फरार संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो है। वहीं, कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए हेल्थ केयर के मैनेजर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- सील 13 अवैध नर्सिंग होम के संचालकों पर एफआईआर की तैयारी पूछताछ का खुलासा सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में इलाके में सक्रिय दलालों के एक सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जो एसकेएमसीएच आने वाले मरीजों को बहलाकर अवैध निजी अस्पतालों में लाते थे। इसमें शामिल कुछ एम्बुलेंस चालकों और स्थानीय बिचौलियों की पहचान की गई है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। ...