पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। छापामारी के दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर डाक्टर नदारद मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया। दूसरे दिन ही सेंटर खोल दिए गए। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि कागज आदि दिखाने और चिकित्सक के देर से आने का हवाला मिलने पर ऐसा किया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित के साथ कस्बे के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर छापेमारी की थी। इस दौरान बालाजी और उत्तम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक की गैर मौजूदगी में अल्ट्रासांड होना पाए गए। डाक्टर की बिना देख रेख में टेक्नीशियन के अलट्रासाउंड करने पर दोनों सेंटर सील कर दिए गए। इस छापेमारी को लेकर खलबली मच गई थी। सील किए गए दोनों अलट्रसाउंड सेंटर बुधवार को फिर ...