मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई भीषण अगलगी के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी पाए जाने पर सील किए गए शहर के चार निजी अस्पतालों के कागजातों की जांच के लिए अनुमंडल कार्यालय पूर्वी तुषार कुमार की ओर से चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसकी जानकारी सीएस को दे दी गई है।जांच के दायरे में आए हॉस्पिटल में रेडियस अस्पताल, माही अस्पताल, अनुपम अस्पताल और ग्रीन डायमंड अस्पताल शामिल हैं। ये सभी अस्पताल एसकेएमसीएच और मेडिकल ओवरब्रिज के पास स्थित हैं। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद हुए निरीक्षण में इन अस्पतालों में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों की भारी अनदेखी पाई गई थी। जांच में सामने आया कि ये अस्पताल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे...