वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। भवन का मानचित्र स्वीकृत न होने पर सील मकान का निर्माण कार्य जारी रखने पर मोहम्मद आरिफ एवं अन्य के विरुद्ध भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। वीडीए के भेलूपुर जोन के अवर अभियंता रोहित कुमार ने तहरीर में बताया कि खोजवां बाजार में आरोपी मानचित्र स्वीकृत किए बिना तीन मंजिला मकान बना रहा था। 20 जनवरी को भवन को सील कर उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया था। स्थल पर निरीक्षण के समय सील तोड़कर निर्माण होता पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...