बगहा, जनवरी 9 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। नगर के मिठाई गली के समीप खाद्य विभाग द्वारा सील किए गए तेल मिल में बगल की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। घटना बुधवार देर रात की है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि दुकानदार म. मेराज ने गुरुवार की सुबह थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। सूचना पर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। प्रथम दृष्टया चोरों ने दुकान में चोरी का प्रयास किया है, लेकिन समानों की चोरी नहीं हुई है। पुलिस को दिए आवेदन में दुकानदार ने बताया है कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों से उनके दुकान के बगल की दीवार तोड़कर चोरी की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के बगल में पतली गली के सहारे अज्ञात चोरों ने घुसकर दीवार को तोड़ दिया है। उसने बताया है कि चोरों ने दुकान में चोरी का प्रयास ...