अलीगढ़, जुलाई 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिए आदेश भी अलीगढ़ में सरकारी तंत्र ने लगता है फाइलों में बंदकर रख दिए हैं। जी हां, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते दिनों जिन कोचिंग सेंटरों को सील किया गया, अब उनकी सील को खोले जाने का खेल शुरू हो गया है। मामला रामघाट रोड स्थित कटारा कोचिंग सेंटर से जुड़ा हुआ है।

कोचिंग सेंटर की सील खोलने का मामला इस सेंटर को खुलवाने के लिए नेताओं की एंट्री हुई और फिर क्या एनओसी और क्या मानक। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि ऑनलाइन आवेदन आने के बाद सील खोली गई है। हैरत की बात है कि एनओसी देने वाले अन्य विभाग इससे अंजान है। डीआईओएस डा. पूरन सिंह के नेतृत्व में पिछले दिनों शहरभर में कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई। जिसमें लाइब्रेरी व कोचिंग सहित 16 ...