बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। तालिब बन्धु और पूर्व सांसद के बीच हुए विवाद के बाद वन विभाग की टीम ने रात में ही आरा मशीन पर सील लगा दी है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि रात में ही आरा मशीन पर सील लगाई गई है। सील को डबल सिक्योरिटी दी गई है। सील के पास रिबन लगाया गया है। अगर सील तोड़ी जाएंगी तो रिबन टूटेगा और सील टूटने का पता चल जाएगा। तालिब बन्धु और पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के बीच बुधवार को हुए विवाद के बाद वन विभाग की टीम ने रात में पहुंचकर आरा मशीन पर सील लगा दी है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि आरा मशीन लगातार सील थी। आरा मशीन सील तोड़कर चलाई गई। उन्होंने बताया कि सील खोलने से पहले प्रार्थना पत्र दिया जाता है। प्रार्थना पत्र मिलने पर सम्पूर्ण प्रक्रिया के बाद वहीं अधिकारी सील खोलता है जिसने सील लगाई है। सील खोलने के लिए कोई प्रार्थना पत्र नही...