सोनभद्र, सितम्बर 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। ओटी सील और अवैध अस्पतालों में आए दिन हो रही मौत के बाद कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर अवैध अस्पतालों को सील करने के साथ ही पंजीकृत अस्पतालों की मानक के अनुरूप नहीं पाई जाने वाली ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को भी सील कर ऑपरेशन करने पर रोक लगा दी जाती है। इसके बावजूद कुछ समय बाद सील ओटी का ताला खोलकर दोबारा ऑपरेशन शुरू किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और सवाल स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर शिकायतों के आधार पर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच करती है। जांच में अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकीय व्यवस्था, स्ट...