मथुरा, जून 29 -- लखनऊ में अग्निकांड के बाद की जा रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में रविवार की शाम को व्यापारियों ने बैठक कर विरोध जताया। बिना नोटिस दिये कार्रवाई किये जाने पर सोमवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में बुर्जा रोड स्थित गेस्ट हाउस पर हुई बैठक में होटल, गेस्ट हाउस संचालक समेत सीलिंग की कार्रवाई से परेशान अन्य व्यापारी शामिल हुए। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि प्रशासन द्वारा बिना कोई नोटिस दिये कार्रवाई की जा रही है। हम भी समस्या का समाधान चाहते हैं और सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना चाहते हैं, लेकिन सीधे-सीधे व्यापार पर ताले लगाना ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठान बंद हों संचालन के लिये सरकार क...