नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। न्यू अशोक नगर में नोएडा से जुड़ी सड़क किनारे रिहायशी इमारतों में दशकों से चली रहीं दुकानों की सीलिंग का खौफ सोमवार को लोगों में नजर आया। मंगलवार को प्रस्तावित कार्रावाई के चलते ज्यादातर दुकानें खाली कर शटर की जगह दीवारें चुनवा दी गईं। उस दीवार को प्लास्टर के बाद रिहायशी इमारत के रंग में रंगवा दिया गया। ताकि कोई सरकारी टीम आए तो वह यह पता न कर पाए कि यहां कभी दुकान दी भी या नहीं। जो दुकानें बची थीं,रात तक उनके भी शटर हटाकर दीवारें चुनवा दी गईं। एक दुकान में एटीएम लगी थी, उसके मालिक ने डर में बिना मशीन बाहर निकलवाए उसे दीवार लगाकर बंद कर दिया। जिन लोगों का व्यवसाय उजड़ा वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिखे। साथ ही उनकी दुकानों में जो लोग काम करते थे, उनका हिसाब कर जाने को कह दिया गया। यह भी पढ़...