वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार पर सीर गोवर्धनपुर के यदुवंशियों ने बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। अभिषेक के लिए उन्होंने अस्सी घाट से गंगाजल उठाया। यहां से वे बोल बम और हरहर महादेव का उद्घोष करते हुए बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। पारंपरिक परिधान में पीतल और कांसे के गगरों में जल लेकर वे पूरे उत्साह के साथ मंदिर की ओर बढ़ते दिखे। हरिहर बाबा के नेतृत्व में जलाभिषेक में यदुवंशियों को प्रशासनिक सहयोग भी मिला। उनके जलाभिषेक करने तक आम दर्शनार्थियों को रोक दिया गया था। जलाभिषेक यात्रा के संयोजन में डॉ. गोपाल यादव, एड. डीएन यादव, गिरिराज यादव, आजाद यादव, अमन यादव, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, सुनील यादव आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय, शिवालयों में हुआ रूद्राभिषेक...