ऑकलैंड, अक्टूबर 29 -- टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है। सीरीज के दो मैच बाकी हैं, जिन्हें जीतकर कीवी टीम सम्मान बचाना चाहेगी, लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है। सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में न्यूजीलैंड का फोकस किस चीज पर होगा? इसके बारे में टीम के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने बताया है। टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने कहा कि मेजबान टीम इस सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों में छोटी-छोटी कमियों को दूर करने पर फोकस करेगी। न्यूजीलैंड सीरीज में 0-3 से पीछे है। बेवोन जैकब्स ने ऑकलैंड में टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच पहले कहा, ''0-3 से पिछड़ना अच्छा तो नहीं लगता, लेकिन हमारी सोच काफी सकारात्मक है। पहले दो मैच काफी प्र...