देवघर, अप्रैल 6 -- करौं। प्रखंड क्षेत्र के सीरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय एवं हनुमान मंदिर, काली मंदिर से सटे जलमीनार तीन वर्षों से खराब पड़ा है। जलमीनार ठीक करने की दिशा में विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व जब गांव में जलमीनार का निर्माण कराया गया था, तो लोगों में आशा की किरण फूटी थी की ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो पाएगा। लेकिन जलमीनार चालू होने के एक-दो महीना बाद से ही खराब पड़ा हुआ है l जिस स्थान में जलमीनार है उस स्थान से सटे सीरिया मध्य विद्यालय एवं बजरंगबली व काली मंदिर है। विद्यालय के विद्यार्थी सहित लोगों को पेयजल के लिए भारी कठिनाई हो रही है। उसके बावजूद भी विभाग द्वारा जलमीनार को ठीक करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा ...