नई दिल्ली, मई 30 -- रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। साल 1987 में आया आए इस टीवी शो में राम के रोल में अरुण गोविल, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी नजर आए थे। इस सीरियल को इस कदर पॉपुलैरिटी मिली कि इसके सभी कलाकार अपने किरदारों में हमेशा के लिए अमर हो गए। लेकिन क्या आप जानते हैं 'रामायण' से पहले रामानंद सागर ने एक और सीरियल बनाया था 'विक्रम और बेताल' और वह पहला टीवी शो था, जो रामानंद सागर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। इस शो में विक्रम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए और बेताल यानी पिशाच का किरदार एक्टर सज्जन लाल पुरोहित ने निभाया था। लेकिन इसी शो के दौरान उन्होंने मेकर्स से कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। आइए जानते हैं क्या?...