जमशेदपुर, मई 3 -- वर्ष 2014 में शहर में सीरियल क्राइम कर आतंक मचाने वाले पूर्व सिपाही अंजन शुक्ला गिरोह के सदस्य मंगल तिवारी की हत्या कर दी गई। मंगल 21 अप्रैल से लापता था, उसका शव 26 अप्रैल को परसूडीह स्थित कान्हा स्वीट्स के पास पुलिया के नीचे एक गड्ढे से बरामद किया गया था। मामले में चार दिन बाद एक मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक के भाई बंटी तिवारी के आवेदन पर मुनीष पांडेय नामक युवक समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस कांड में आरोपी बना मुनीष पांडेय भी अंजन शुक्ला गिरोह का ही सदस्य रह चुका है। मुनीष और मंगल तिवारी को रंगदारी के एक मामले में 23 अप्रैल 2019 को ढाई साल की सजा भी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंकापरिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.