नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का लंबे समय से हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्मों में एक रोमांटिक, चुलबुली लोगों से प्यार करने वाली लड़की के रोल तो कई बार निभाए हैं, लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित बिल्कुल ही अलग रोल में नजर आई हैं। 58 की उम्र में माधुरी दीक्षित ने एक सीरियल किलर का रोल निभाया है। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज मिसेज देशपांडे रिलीज हुई है। अगर अभी तक आपने ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत देखा डालिए।6 एपिसोड की है सीरीज मिसेज देशपांडे 6 एपिसोड की इस सीरीज में दमदार ट्विस्ट और टर्न्स हैं। माधुरी दीक्षित यानी मिसेज देशपांडे एक ऐसी सीरियल किलर होती हैं जो अपने 8वें मर्डर के बाद पकड़ी जाती हैं औक फिर उन्हें जेल होती है। जेल में सालों तक रहने के बाद मुंबई में फिर एक सीरियल किलर दस्तक देता है...