पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के सीरम गांव में नव-निर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तेज हो गई है। 29 अप्रैल से 1 मई 2026 तक अनुष्ठान का आयोजन होगा। आयोजन समिति की शनिवार को हुई बैठक में तय हुआ कि 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे जल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। ध्वजा स्थापना एवं जलाधिवास, अखंड पूजा आदि का आयोजन किया जाएगा। 30 को वेदी पूजन, अन्नाधिवास, फलाधिवास, धृताधिवास के साथ नगर भ्रमण एवं संध्या में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। 1 मई को प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि बै...