पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के सीरम गांव में नव-निर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। तीन दिनी धार्मिक आयोजन 29 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे जल यात्रा, देव स्थापना, ध्वजा स्थापना एवं जलाधिवास के साथ होगी। इसके बाद दिनभर अखंड पूजा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 30 अप्रैल को वेदी पूजन, अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं धृताधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। नगर भ्रमण एवं संध्या में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 1 मई को प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन होगा। भंडारा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.