उन्नाव, मार्च 19 -- नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 'एआई इन गवर्नेंस: पॉलिसी, प्रैक्टिस एंड पीपल-सेंट्रिक ट्रांसफॉर्मेशन' विषय पर संगोष्ठी हुई। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण वर्चुअली शामिल हुए और विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रयास प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे। सेंटर में मेडिकल इमेजिंग, एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डेटा प्राइवेसी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च होगी। अत्याधुनिक एआई तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से लैस यह सेंटर हेल्थकेयर इनोवेशन को बढ़ावा देगा। सेंटर का नेतृत्व प्रो. डॉ. टीपी सिंह कर रहे...