उन्नाव, जुलाई 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में दो दिवसीय सीयू स्कॉलर समिट-2026 फेज-2 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 750 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समिट की थीम फ्रॉम स्कॉलर टू फ्यूचर-रेडी प्रोफेशनल: एआई, एयरोस्पेस, डिफेंस एंड इंजीनियरिंग रही। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 50 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देकर तीन हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को नया अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा और कौशल ही सफलता की कुंजी हैं तथा एआई आधारित शिक्षा युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रही...