उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में यंग रिसर्चर्स सिम्पोज़ियम ऑन डेटा साइंस फॉर साइंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों और युवा शोधकर्ताओं ने डेटा-ड्रिवन रिसर्च पर मंथन किया। यूनिवर्सिटी में आयोजित इस राष्ट्रीय सिम्पोजियम में जीनोमिक्स, क्लाइमेट मॉडलिंग, फॉरेंसिक इंटेलिजेंस, मटीरियल साइंस और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आधिकारिक प्री-समिट इवेंट रहा। सिम्पोजियम का उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च से जोड़ते हुए उन्हें एआई, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स के जरिए वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार करना र...