रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के व्यवसाय प्रशासन विभाग स्थित पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लब की ओर से सोमवार को-भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. ओ.एस.के.एस. शास्त्री थे। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल बाहरी आवरण नहीं, बल्कि आंतरिक वैचारिक शुद्धता है, जो हमारी प्राचीन ज्ञान परंपराओं से मिलती है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. बटेश्वर सिंह और प्रो. भगवान सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। मौके पर डॉ. नितेश भाटिया, डॉ. प्रज्ञान पुष्पांजलि, डॉ. रचना श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा सिंह और आकांक्षा शुभा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...