रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएसटी-एसईआरबी की कोर रिसर्च ग्रांट परियोजना और वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के तहत संपन्न हुआ। उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की आधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया और उन्नत पदार्थों की तकनीक व उनके औद्योगिक उपयोगों को समझा। परियोजना संयोजक डॉ. राम किशोर सिंह और इंजीनियरिंग डीन प्रो. अजय सिंह ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और प्रयोगात्मक सीख पर जोर देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रो. जीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.