रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में 'नेशनल स्टॉक एक्सचेंज रिसर्च इनिशिएटिव 2.0', विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 21 अगस्त को किया जा रहा है। यह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का संयुक्त कार्यक्रम है। संगोष्ठी विश्वविद्यालय के चेड़ी-मनातू परिसर स्थित अकादमिक ब्लॉक-4 के सभागार में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित है। इसमें विभिन्न विषयों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। संगोष्ठीी का मुख्य उद्देश्य नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की रिसर्च इनिशिएटिव 2.0 के बारे में शोधार्थियों और शिक्षकों को जानकारी देना है। यह पहल वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, निवेश, नीति निर्माण और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर गुणवत्ताप...