रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में हर घर तिरंगा कार्यक्रम गुरुवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। सुबह सभी छात्र, शिक्षक और पदाधिकारी, प्रशासनिक भवन में एकत्रित हुए, जहां चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंज रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से इसके मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा शान है, इसके सम्मान के लिए हम सभी को काम करना चाहिए। युवाओं को हमेशा आगे आकर देश को विकसित करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसके बाद सभी विभागों के छात्रों ने एनएसएस और एनसीसी टीमों के साथ चेरी, मनातू और तंगतांगटोली गांवों की ओर मार्च किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.