रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 4 वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड बीएससी-बीएड (आईटीईपी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। नामांकन के लिए कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 50 सीटें बीए-बीएड और 50 सीटें बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय के नामांकन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो जीपी सिंह ने बताया कि नामांकन सिर्फ आईटीईपी-एनसीईटी 2025 स्कोर के आधार पर होगा। बीए-बीएड में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक 12वीं या समकक्ष परीक्षा में आवश्यक है। बीएससी-बीएड में प्रवेश के लिए विज्ञान संकाय से 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल, नॉन क्रीमी लेयर)/दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। रजिस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.