रांची, फरवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में गणित और सांख्यिकी के क्षेत्र में नवीनतम शोध और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार हुआ। अंतिम दिन सी सतीश कुमार ने इंजीनियरिंग, प्रबंधन और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में सांख्यिकी के व्यापक प्रयोग की संभावनाओं पर बात की। वहीं, वृंदावन साहू और पीयूष कांत राय ने सांख्यिकीय मॉडलिंग और डोमेन एस्टिमेशन की प्रक्रियाओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या के विशिष्ट उपसमूहों के लिए सटीक अनुमान निकालने में सांख्यिकी किस प्रकार निर्णायक भूमिका निभाती है। समापन सत्र में सौभिक चक्रवर्ती ने 'सांख्यिकीय संगीतशास्त्र' पर व्याख्यान दिया। उन्होंने रागों और संगीत संरचना के सांख्यिकीय विश्लेषण को...