रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), में वार्षिक खेल महोत्सव- खेलोत्सव 2026 की शुरुआत बुधवार को हुई। कुलपति प्रो सारंग मेढेकर, विभिन्न विभागों के शिक्षकों, ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कुलपति ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी टीम कप्तानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में खेल महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। तब से यह आयोजन लगातार विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ आगे बढ़ता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 17 वर्षों से यह आयोजन विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच...