रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में हॉस्टल मेस की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण भोजन की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच मंगलवार को वार्ता के बाद तीन दिनों से चला रहा गतिरोध समाप्त हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी मांगें मान ली हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में छात्रों की दो प्रमुख मांगों पर आश्वासन दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, हॉस्टल के सीट रेंट को मेस शुल्क में समायोजित करने के मामले को फीस रिव्यू कमेटी और वित्त समिति के समक्ष विचार व अनुमोदन के...