सीयूजे के सात छात्रों 4.25 लाख का वार्षिक पैकेज
रांची, सितम्बर 2 -- रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2022-26 के सात छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। चयनित विद्यार्थियों-दीपक, प्रियंशु, रितिका, त्रिधा, हर्षवर्धन राज, अमन और हर्षवर्धन कुमार को औसतन 4.25 लाख रुपये का वार्षिक सैलरी पैकेज मिला है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों की मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम बताया। विभागाध्यक्षों और करियर डेवलपमेंट सेल के मार्गदर्शन में हुई इस प्रक्रिया से छात्रों को उद्योग की ज़रूरतों के अनुरूप रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.