रांची, जुलाई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शशांक कुलकर्णी को उनकी मौलिक कृति फामर्स, पॉलिसी एंड पावर: अंडरस्टैंडिंग एग्रीकल्चरल पॉलिटिकल फ्रेमवर्क्स के लिए भारत सरकार का कॉपीराइट पंजीकरण मिला।

कृषि नीति का व्यापक विश्लेषण डॉ शशांक की यह पुस्तक भारत की कृषि व्यवस्था, कृषि नीतियों, किसानों की चुनौतियों, सार्वजनिक नीति, सुशासन व कृषि विकास के राजनीतिक और प्रशासनिक पहलुओं का गहन विश्लेषण पेश करती है। पुस्तक में कृषि क्षेत्र से जुड़ी नीतियों के निर्माण, उनके प्रभाव व किसानों के जीवन पर पड़ने वाले सामाजिक व आर्थिक परिणामों का तथ्यपरक अध्ययन किया गया है। इसका उद्देश्य कृषि नीति को अधिक प्रभावी, समावेशी और साक्ष्य-आधारित बनाने के साथ-साथ इस विष...