रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएनआरएम) की ओर से 'सतत खनन और पारिस्थितिक पुनर्स्थापन', विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और एक्सपो में प्रस्तुत की गई प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 12 मई तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट, कांके में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीयूजे के चार प्रमुख विभागों- पर्यावरण विज्ञान, जियोइन्फॉर्मेटिक्स, भूविज्ञान और भूगोल, की शैक्षणिक उपलब्धियों, अत्याधुनिक शोध कार्यों और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सतत खनन, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन व पारिस्थितिक पुनर्स्थापन से जुड़े वैज्ञानिक प्रयासों को समाज व विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। यह...