गया, जनवरी 30 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कृषि प्रक्षेत्र में ग्रामीण युवा और कृषक महिलाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गया जिले के विभिन्न 15 प्रखंडों से आईं 60 कृषक महिलाओं और ग्रामीण युवाओं ने भाग लेकर आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय परिसर में संचालित समेकित कृषि प्रणाली की विभिन्न इकाइयों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें एक ही स्थान पर बहुआयामी कृषि मॉडल की जानकारी मिल सकी और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के व्यावहारिक उपाय समझ में आए। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को गोपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, पोषण वाटिका, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, धन्वंतरि आरोग्य वाटिका, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, अजौला इका...