गया, अगस्त 20 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में नामांकन के लिए चौथी कटऑफ सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए श्रेणीवार कटऑफ स्कोर घोषित किए गए हैं। चौथी कटऑफ में एमएससी जियोलॉजी के ईडब्ल्यूएस, एमए/एमएससी गणित के ओबीसी, एमएससी केमिस्ट्री के ओबीसी, एमए/एमएससी साइकोलॉजी के ईडब्ल्यूएस, एमए इंग्लिश के यूआर व ओबीसी तथा एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स के एससी व एसटी वर्ग की सीटों के लिए सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को नामांकन का मौका दिया गया है। इनमें वैसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने संबंधित सीयूईटी-पीजी 2026 प्रश्नपत्र कोड में निगेटिव अंक प्राप्त नहीं किया है। एमए हिस्ट्री में यूआर के लिए कटऑफ 104 और ओबीसी के लिए 65 निर्धारित है। एमए ...